पहलगाम हमले बाद सैंकड़ों भारतीयों की पाकिस्तान से वापसी, सिख परिवारों को नहीं मिली एंट्री ! दी ये सलाह

Edited By Updated: 27 Apr, 2025 01:41 PM

pahalgam terror attack over 450 indians leave pakistan

पाकिस्तान में फंसे 450 से अधिक भारतीय नागरिक बीते तीन दिनों में वाघा सीमा के रास्ते स्वदेश लौट चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न...

International Desk: पाकिस्तान में फंसे 450 से अधिक भारतीय नागरिक बीते तीन दिनों में वाघा सीमा के रास्ते स्वदेश लौट चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति और वीजा रद्द होने के कारण भारतीयों को अपने देश लौटना पड़ा। शनिवार को लौटने वालों में 23 भारतीय भी शामिल थे, जो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के प्रसारण से जुड़े थे। शनिवार को सीमा पार करने वाले भारतीयों की कुल संख्या की पुष्टि बाद में होगी।

 

पिछले तीन दिनों में बृहस्पतिवार को लगभग 100 भारतीय स्वदेश लौटे। शुक्रवार करीब 300 भारतीयों ने वाघा सीमा पार की। और शनिवार 23 से अधिक भारतीय लौटे।अंतिम आंकड़े प्रतीक्षित हैं। इसी दौरान 200 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत से पाकिस्तान वापस लौट चुके हैं।गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार दोपहर आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। केंद्र सरकार ने इस हमले के तार सीमा पार से जुड़े पाए जाने के बाद कड़े कदम उठाए हैं  पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार (अताशे) को निष्कासित किया गया, सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया और अटारी-वाघा सीमा चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।  
 

अधिकारियों ने बताया कि सिख परिवारों समेत भारतीय मूल के कुछ विदेशी नागरिकों को वाघा सीमा से भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब में रहने वाले भारतीय मूल के कनाडाई सिख परिवार को भी सीमा पार करने से रोक दिया गया और उन्हें दुबई के रास्ते हवाई यात्रा करने की सलाह दी गई। बृहस्पतिवार को 105 भारतीय और 28 पाकिस्तानी नागरिकों ने अपने-अपने देशों की ओर रुख किया था।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!