पटना: PM मोदी के भाषण के बाद मची भगदड़, पुलिस ने बरसाई लाठियां(VIDEO)

Edited By Updated: 05 Jan, 2017 08:25 PM

पटना साहिब के गांधी मैदान में गुरुवार को भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

पटना : पटना साहिब के गांधी मैदान में गुरुवार को भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दरअसल प्रकाशोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे थे। तख्त श्री पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने पटना के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी जैसे ही अपना भाषण खत्म कर वहां से निकले, गांधी मैदान में प्रवेश करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग वहां से भाग रहे हैं और बिहार पुलिस के जवान भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान लाठियां बरसा रहे हैं। इस हंगामे के बीच एक महिला गिर जाती है जिसे पुलिस सहारा देती है गनीमत यह रही कि कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में शराबबंदी का अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और सभी से इस कदम को पूूरी तरह सफल बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 10वें सिख गरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के समापन समारोह में भाग लिया जिसमें उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच साझा किया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!