Ajit Pawar Plane Crash: लैंडिंग के वक्त कोई SOS नहीं, कोई इमरजेंसी कॉल नहीं... अजित पवार की चश्मे-घड़ी से हुई पहचान

Edited By Updated: 28 Jan, 2026 03:46 PM

pilot made mayday call last minute ajit pawar was identified glasses and watch

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार की असामयिक मौत ने राज्य को शोक में डाल दिया है। सूत्रों के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट को समस्या का एहसास होते ही उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और...

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी, 2026 को मुंबई से बारामती हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, विमान के रनवे के पास आग की लपटों में घिरने से पहले कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से रनवे के दिखाई देने की बात कही थी, और अंतिम क्षणों में कोई आपातकालीन कॉल (SOS) जारी नहीं की गई थी।

हादसे की स्थिति
सूत्रों के मुताबिक, पायलट को ATC से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने लैंडिंग की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय विमान का धमाका इतना भयानक था कि दो शव हवा में भी उड़ गए।

अजित पवार की पहचान
विमान से मृतकों को बाहर निकालते समय डिप्टी सीएम अजित पवार की पहचान उनके चश्मे और घड़ी की मदद से की गई।

जांच और आगे की कार्रवाई
बारामती विमान हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) करेगी। ब्यूरो की टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और हादसे के कारणों की गहन जांच करेगी।

महाराष्ट्र के लिए कठिन दिन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे को राज्य के लिए एक कठिन दिन बताया और हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!