प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी, बाेले- वो मुझे याद कर रहे हैं

Edited By Updated: 09 Jul, 2021 10:49 AM

pm modi gave information about kalyan singh health

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि देश भर...

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि देश भर के असंख्य लोग कल्याण सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

PunjabKesari
पीएम मोदी ने लिखा कि कल जे पी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) और अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।' गौरतलब है कि कल्याण सिंह को चार जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती किया गया था। इसके पहले उनका दिल्ली स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में उपचार चल रहा था।

PunjabKesari

 भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री योगी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने वीरवार को कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जानकर कि जे पी नड्डा जी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, मैं भावुक हो गया। कल्याण सिंह जी के साथ हुई मुलाकातों से जुड़ी कई यादें हैं। वो लम्हें मुझे फिर याद आ गए। उनके साथ बात करना हमेशा सीखने का अनुभव हुआ करता है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!