प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-दिवसीय यात्रा पर सात फरवरी को जाएंगे मलेशिया

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 05:58 PM

pm narendra modi will visit malaysia on february 7 for a two day trip

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता कहा जाता है, लेकिन देश में खुद भी सोने के भंडार मौजूद हैं। कर्नाटक देश का प्रमुख सोना उत्पादक राज्य है, जहां रायचूर की हुट्टी गोल्ड माइन्स सक्रिय हैं। बिहार में जमुई जिले में बड़े पैमाने पर सोने के भंडार...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से मलेशिया की दो-दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका मकसद व्यापार, निवेश, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी, और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी।

PunjabKesari

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उसने कहा कि मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान 10वां भारत-मलेशिया सीईओ मंच भी आयोजित होगा।

PunjabKesari

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित पुराने संबंध हैं।'' मंत्रालय ने कहा, ''मलेशिया में 29 लाख भारतीय समुदाय की मौजूदगी से यह रिश्ता और मजबूत होता है, जो दुनिया में भारतीय समुदाय की तीसरी सबसे बड़ी मौजदूगी है।''

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!