गुब्बारे के साथ लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक हुआ ब्लास्ट; CCTV में कैद हुआ रौंगटे खड़े कर देने वाला Video

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 01:59 AM

a man entered the elevator with a balloon and suddenly it exploded

महाराष्ट्र के मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है। यहां अनमोल टॉवर बिल्डिंग की लिफ्ट के अंदर अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है। यहां अनमोल टॉवर बिल्डिंग की लिफ्ट के अंदर अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जांच में पता चला है कि यह धमाका हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों के फटने की वजह से हुआ। हाइड्रोजन गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है, इसलिए बंद जगह में इसकी मौजूदगी बेहद खतरनाक मानी जाती है।

कैसे हुआ हादसा? — CCTV फुटेज से खुलासा

यह घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवती सूटकेस लेकर पहले लिफ्ट में प्रवेश करती है। उसके ठीक पीछे एक व्यक्ति बड़े पॉलीथीन बैग में गुब्बारों का बड़ा गुच्छा लेकर अंदर आता है। युवती उसे जगह देते हुए लिफ्ट के एक तरफ खड़ी हो जाती है। युवक जैसे ही लिफ्ट के कोने में खड़ा होने लगता है, तभी अचानक गुब्बारों में जोरदार धमाका हो जाता है। धमाके के साथ ही आग की ऊंची लपटें उठती हैं और पूरा लिफ्ट का अंदरूनी हिस्सा धुएं और आग से भर जाता है।

वीडियो में यह भी दिखता है कि उसी समय एक और व्यक्ति लिफ्ट में प्रवेश कर रहा था। विस्फोट होते ही तीनों लोग घबराकर जान बचाने के लिए तेजी से लिफ्ट से बाहर भागते हैं।

आग इतनी तेज कि CCTV भी ढक गया

 

धमाके के बाद आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि लिफ्ट के अंदर लगा CCTV कैमरा भी कुछ देर के लिए आग और धुएं से ढक गया। अगले ही पल तीनों लोग लिफ्ट से बाहर निकलते दिखते हैं। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन तीनों लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई — गुब्बारे वाले पर केस दर्ज

इस घटना के बाद पुलिस ने गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह बिना सुरक्षा नियमों के हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारे क्यों ले जा रहा था और क्या इसके लिए कोई अनुमति ली गई थी या नहीं।

हाइड्रोजन गुब्बारे क्यों खतरनाक?

विशेषज्ञों के अनुसार हाइड्रोजन गैस बहुत तेजी से जलती है। बंद जगह में थोड़ी सी चिंगारी, गर्मी या घर्षण भी विस्फोट का कारण बन सकता है। लिफ्ट जैसी छोटी और बंद जगह में हाइड्रोजन गुब्बारे ले जाना बेहद जोखिम भरा है। इस घटना के बाद सोसाइटी और बिल्डिंग प्रबंधन को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!