तेजस्वी-मीसा भारती के बहाने प्रियंका गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना, बोलीं- विपक्ष को खत्म करना चाहती है भाजपा

Edited By Yaspal,Updated: 25 Mar, 2023 10:28 PM

priyanka gandhi targets center on the pretext of tejashwi misa bharti

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती को जांच एजेंसियों का द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती को जांच एजेंसियों का द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश के विपक्ष को खत्म करना चाहती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा इस देश से विपक्ष और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। इसलिए लगातार विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी और मीसा भारती जी को एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।''
PunjabKesari
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।'' राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती से रेलवे में नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शनिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की। उनके भाई एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसी मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए।

 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!