Rain Alert: फिर बरसेंगे बादल, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 08 Oct, 2025 06:41 PM

rain warning imd predicts showers and strong winds

दिल्ली-NCR में इस हफ्ते मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया है। सोमवार को तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ और ठंडक महसूस हुई। IMD ने 9-10 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीकेंड पर हल्की...

नेशनल डेस्कः दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में इस हफ्ते मौसम ने करवट ली है। सोमवार को हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई, साथ ही ठंडक का भी एहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताते हुए जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। करवा चौथ के दौरान भी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को मौसम के लिहाज से तैयार रहना होगा।

NCR के कुछ जिलों में वीकेंड पर हल्की बूंदाबांदी

मानसून के खत्म होने के 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी कई राज्यों में बारिश जारी है। 7 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़ और आसपास के कई इलाकों में बारिश हुई थी। सोमवार को तेज बारिश के साथ पूरे दिन आसमान में घने काले बादल छाए रहे। मौसम में इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार बताया जा रहा है। अनुमान है कि NCR के कुछ जिलों में वीकेंड पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 9 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह का मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर के समय हवा की गति 15 किमी प्रति घंटे तक रहेगी और बाद में यह 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। दिल्ली के कुछ इलाकों में 9 से 10 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में इस साल करवाचौथ पर भी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है और करवाचौथ तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही गुजरात में भी बारिश हो सकती है।

यूपी और उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। बांदा जिले में भारी वर्षा और बिजली चमकने की संभावना अधिक है। उत्तराखंड में भी कल बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई थी, और इस हफ्ते बर्फबारी और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, 9 अक्टूबर को यूपी में दिन के समय धूप निकलेगी, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को छाता साथ लेकर चलने की सलाह दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!