Honeymoon: सोनम के लव अफेयर का खुलासा, राजा से नहीं राज से था प्यार! मेघालय के जंगलों में 2 जून को मिली थी पति की लाश

Edited By Updated: 09 Jun, 2025 10:31 AM

raja raghuvanshi sonam raghuvanshi  honeymoon ghazipur

इंदौर से हनीमून पर निकले नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कहानी अब एक दर्दनाक और चौंकाने वाले अपराध में तब्दील हो चुकी है। इस केस ने तब नया मोड़ लिया जब राजा की लाश मेघालय के जंगलों में 2 जून को मिली और सोनम रहस्यमय तरीके से गायब हो...

नेशनल डेस्क: इंदौर से हनीमून पर निकले नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कहानी अब एक दर्दनाक और चौंकाने वाले अपराध में तब्दील हो चुकी है। इस केस ने तब नया मोड़ लिया जब राजा की लाश मेघालय के जंगलों में 2 जून को मिली और सोनम रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। अब खबर है कि सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है।

सोनम का अतीत और शक की सुई
जांच में सामने आया है कि शादी से पहले सोनम किसी राज कुशवाहा नामक युवक के साथ संबंध में थी। पुलिस को शक है कि इस पुराने रिश्ते का कोई संबंध राजा की हत्या से हो सकता है। शादी के कुछ ही दिनों बाद शिलॉन्ग गए कपल के बीच ऐसा क्या हुआ कि सोनम ने पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली?

हत्या की प्लानिंग और साजिशकर्ता
मेघालय पुलिस के मुताबिक, सोनम ने राजा की हत्या के लिए तीन लोगों को हायर किया था। ये भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये हमलावर पहले से सोनम के संपर्क में थे या फिर मौके पर ही उनका साथ मिला? पुलिस पता लगाने में जुटी है कि सोनम ने इन लोगों से संपर्क कैसे और कब किया।

गायब होने के पीछे की मिस्ट्री
राजा की मौत के बाद सोनम अचानक लापता हो गई थी। उसके फोन बंद थे और कोई सुराग नहीं मिल रहा था। लेकिन उसने हाल ही में खुद अपनी मां को फोन कर अपनी लोकेशन बताई, जिसके बाद पुलिस उसे गाजीपुर के एक ढाबे से पकड़ने में सफल हुई। सवाल यह भी उठ रहा है कि वह मेघालय से गाजीपुर तक कैसे पहुंची और इतने दिनों तक कहां छुपी रही?

आखिरी बातचीत और हत्या की वजह
अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि राजा और सोनम के बीच आखिरी बार क्या बातचीत हुई थी। क्या किसी बात पर विवाद हुआ था? क्या कोई ऐसा रहस्य था जो राजा सोनम से छुपा रहा था या सोनम के पास कोई ऐसा कारण था जिसने उसे यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया?

सबूतों की तलाश और चोरी की आशंका
पुलिस को राजा की लाश के पास कोई महत्वपूर्ण सबूत नहीं मिला है, लेकिन उनकी अंगूठी और चेन गायब हैं। ऐसे में आशंका है कि हत्या के बाद लूटपाट भी की गई हो। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी अब तक नहीं मिला है। पुलिस सोनम से यह भी पूछेगी कि हथियार कहां है और क्या उसने साक्ष्य छुपाने की कोशिश की?

सोनम की वर्तमान स्थिति
सोनम इस वक्त गाजीपुर पुलिस की गिरफ्त में है और प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिली है। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही, मेघालय पुलिस तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब सोनम से की जा रही पूछताछ इस पूरे केस की कड़ियों को जोड़ने में मददगार साबित हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!