अमेरिकी शुल्क में कटौती से हमारे निर्यातकों को राहत मिलेगी : उमर अब्दुल्ला

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 05:18 PM

reduction in us tariffs will provide relief to our exporters says omar abdullah

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय वस्तुओं पर शुल्क घटाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 25 से 18 प्रतिशत शुल्क कम होने से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से मुश्किलों का सामना कर...

नेशनल डेस्क : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क कम करने के अमेरिकी सरकार के फैसले का मंगलवार को स्वागत करते हुए कहा कि बढ़े हुए शुल्क के कारण अब तक कठिनाइयों का सामना कर रहे देश के कई निर्यातकों को इससे राहत मिलेगी।

PunjabKesari

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई हैं जिसके तहत अमेरिका, भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। यह घोषणा भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका ने पिछले साल 27 अगस्त से अमेरिकी बाजारों में पहुंचने वाले भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाया था। मुख्यमंत्री ने यहां विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा, ''ये शुल्क हमारे लिए बड़ा बोझ साबित हो रहे थे और हम यह भी अच्छे से जानते हैं कि ये शुल्क क्यों लगाए गए थे। अमेरिका इस बात से नाखुश था कि हम रूस से तेल खरीदते हैं।

PunjabKesari

ट्रंप ने घोषणा की कि भारत सरकार ने अब रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है और इसी वजह से अब हम पर शुल्क नहीं लगाए जाएंगे।'' उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया होता, तो यह एक अच्छा कदम हो सकता था। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि अब जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार रूस से तेल नहीं खरीद रही है तो उसे तेल कहां से मिलेगा और क्या वैकल्पिक स्रोतों से तेल खरीदने से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होगी? अब्दुल्ला ने कहा, ''इसके लिए हमें इंतजार करना होगा।''

PunjabKesari

शुल्क में कमी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, ''इससे हमारे निर्यात को लाभ होगा जो एक अच्छा कदम है, क्योंकि हमारे कई निर्यातकों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। कुछ के लिए तो अपना कारोबार बंद करने की नौबत भी आ रही थी। अब शुल्क कम होने से हमें उम्मीद है कि उनका कारोबार फिर से फले-फूलेगा।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!