Edited By Shubham Anand,Updated: 12 Jul, 2025 03:50 PM

Renault ने अपनी नई प्रीमियम SUV Boreal से पर्दा उठा दिया है, जो कंपनी की ग्लोबल स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इस एसयूवी का निर्माण ब्राजील और तुर्किए में किया जाएगा।
नेशनल डेस्क : Renault ने अपनी नई प्रीमियम SUV Boreal से पर्दा उठा दिया है, जो कंपनी की ग्लोबल स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इस एसयूवी का निर्माण ब्राजील और तुर्किए में किया जाएगा। Renault Boreal को एक आधुनिक डिजाइन, विशाल केबिन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जिससे यह ग्लोबल मार्केट में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगी।
Renault Boreal एक आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम केबिन के साथ आती है। इसकी लंबाई 4.56 मीटर है, जो इसे लंबी और दमदार SUV बनाती है। यह Tata Harrier और Mahindra XUV700 से थोड़ी छोटी है, लेकिन डस्टर से बड़ी है। Boreal को CMF मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसका व्हीलबेस 2702 मिमी है, वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 213 मिमी रखा गया है। इसके डिजाइन में बड़े DRL/हेडलैंप सेटअप, लेयर्ड स्लैट्स वाली ग्रिल और बोल्ड एक्सटीरियर शामिल है, जो इसे एक यूनिक लुक देते हैं।
मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
इस SUV में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जैसे कि पैनोरमिक सनरूफ, 19 इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ बार, और एल्यूमीनियम स्किड प्लेट्स। इंटीरियर में डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप, साउंड सिस्टम, 48 कलर एंबिएंट लाइटिंग, और स्मार्ट मेंटेनेंस ट्रैकिंग जैसे कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।
Renault Boreal में आराम का भी खास ख्याल रखा गया है। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन वाली सीटें, और पावर्ड सीट्स जैसे लग्ज़री फीचर्स मिलते हैं। यदि इस SUV की कीमत भारत में सही रखी जाती है, तो यह नई डस्टर से ऊपर के सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है और सीधे तौर पर Tata Harrier और Mahindra XUV700 को टक्कर दे सकती है। इसका प्रीमियम लुक और फीचर्स इसे मिडसाइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।