Russia-Ukraine War: भारत का रूस को भी समर्थन नहीं, UNSC में 13 देशों ने नहीं किया मतदान

Edited By Updated: 24 Mar, 2022 08:56 AM

russia ukraine war india did not vote on russia s proposal in unsc

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को एक महीना होने वाला है लेकिन दोनों देशों में से कोई एक भी झुकने को तैयार नहीं है। इसी बीच कई देशों ने रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं, हालांकि भारत रूस पर किसी भी तरह के ऐक्शन लेने से अभी बच रहा है।

नेशनल डेस्क: यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को एक महीना होने वाला है लेकिन दोनों देशों में से कोई एक भी झुकने को तैयार नहीं है। इसी बीच कई देशों ने रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं, हालांकि भारत रूस पर किसी भी तरह के ऐक्शन लेने से अभी बच रहा है। भले ही भारत रूस के खिलाफ नहीं है लेकिन वह चाहता है कि यूक्रेन पर जो संकट छाया हुआ है वो जल्द खत्म हो जाए। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में भारत ने यूक्रेन में मानवीय संकट पर रूस के प्रस्ताव पर वोटिंग से दूरी बनाई है। सबसे खास बात यह है कि भारत ने यूक्रेन और रूस युद्ध के मुद्दे पर अपनी तटस्थता को बरकरार रखा है। यही वजह है कि इससे पहले भारत UN में यूक्रेन मुद्दे पर रूस के खिलाफ पश्चिम देशों के प्रस्ताव पर भी दूरी बनाता आया है। 

 

रूस को नहीं मिले वोट
भारत समेत कुल 13 देशों ने रूस के प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। रूस ने इस प्रस्ताव को सीरिया, उत्तर कोरिया और बेलारूस के समर्थन से पेश किया था लेकिन यह पास नहीं हो सका क्योंकि इसे पास होने के लिए 9 वोट की जरूरत थी। 

 

यह था रूस के प्रस्ताव में
रूस और चीन ने इस प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया, जबकि भारत और सिक्योरिटी काउंसिल के बाकी सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। रूस के इस प्रस्ताव में महिलाओं, बच्चों और मानवीय कर्मियों समेत सभी नागरिकों को सरंक्षित करने, रूस और यूक्रेन के बीच राजनीतिक वार्ता,  मध्यस्थता और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से समाधान करने की अपील थी।

 

भारत ने साधी चुप्पी
वोटिंग के बाद सदस्य देशों ने बयान जारी किए लेकिन भारत ने इस पर कुछ नहीं कहा। भारत इससे पहले दो बार सिक्योरिटी काउंसिल में वोटिंग में हिस्सा लेने से मना कर चुका है। भारत ने रूस के खिलाफ जनरल असेंबली में आए प्रस्ताव पर भी वोटिंग नहीं की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!