लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर सैफ अली खान, पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा भी रहीं मौजूद

Edited By Updated: 21 Jan, 2025 05:17 PM

saif ali khan went from hospital to hospital

अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर की तरफ निकल पड़े हैं। इस दौरान एक्टर की पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान उन्हें लेने के लिए अस्पताल पहुंची।

नेशनल डेस्क: अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। एक्टर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर की तरफ निकल पड़े हैं। इस दौरान एक्टर की पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान भी मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार एक्टर अपनी ब्लैक पोर्शे कार में सवार होकर घर के लिए निकले हैं। उनकी कार के साथ मुंबई पुलिस की बाइक भी नज़र आई।  

PunjabKesari

16 जनवरी को हुआ था हमला-

जानकारी के लिए बता दें कि 16 जनवरी को रात 2 बजे एक्टर के घर चोर घुस गया था। इस चोर ने सैफ पर चाकू से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शख्स ने एक्टर पर चाकू से 6 वार किए थे, जिसमें दो जख्म गहरे थे।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

>

लीलावती अस्पताल में करवाया गया भर्ती-

हमला होने के उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर डॉक्टर्स ने सर्जरी कर उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा घुस गया था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे का कहना है कि सैफ के शरीर पर 4 गहरे जख्म थे, जिनका इलाज किया गया था। वहीं  डॉक्टर नीना जैन और उनकी प्लास्टिक सर्जरी टीम ने सैफ की गर्दन और हाथ के जख्म का इलाज किया। फिलहाल एक्टर कुछ हफ्तों के लिए मूवमेंट न करने की सलाह दी है।

घर की सिक्योरटी में किए गए बदलाव- 

इस घटना के बाद से ही सैफ के घर की सिक्योरटी में बदलाव किए हैं। उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगावाए जा रहे हैं। घर की खिड़कियों में ग्रिल्स लगवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, करीना कपूर खान के बॉडीगार्ड और मुंबई पुलिस भी बिल्डिंग के बाहर तैनात हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!