गरबा खेल रही लड़कियों के बनाए वीडियो, फिर किए अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट्स, डांडिया में डर्टी गेम...

Edited By Updated: 30 Sep, 2025 10:02 AM

secret group to trap hindu girls in dandiya chat goes viral

महाराष्ट्र के विरार इलाके में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां न्यू विवा कॉलेज में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने गरबा खेल रही लड़कियों के वीडियो बनाए और उन्हें एक सोशल मीडिया ऐप 'डिस्कॉर्ड' (Discord)...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के विरार इलाके में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां न्यू विवा कॉलेज में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने गरबा खेल रही लड़कियों के वीडियो बनाए और उन्हें एक सोशल मीडिया ऐप 'डिस्कॉर्ड' (Discord) पर पोस्ट कर दिया। इतना ही नहीं उन वीडियो पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए गए। मामला सामने आते ही आयोजकों ने तुरंत विरार पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

न्यू विवा कॉलेज में पिछले 20 सालों से नवरात्रि पर गरबा का आयोजन होता रहा है। इस बार यह कार्यक्रम 22 सितंबर से 26 सितंबर तक चला। पुलिस FIR के अनुसार कॉलेज के एक छात्र ने डांडिया खेल रही लड़कियों का वीडियो बनाया और उसे डिस्कॉर्ड पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट किए गए इन वीडियो पर उसने और एक अन्य युवक ने मिलकर अश्लील भाषा में कमेंट भी किए।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

यह मामला 26 सितंबर की शाम को तब सामने आया जब एक अज्ञात व्यक्ति कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचा और उन्हें सोशल मीडिया पर चल रही इस आपत्तिजनक हरकत की जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत अन्य छात्रों से पूछताछ की जिससे पता चला कि वीडियो शाहिद नाम के छात्र ने अपने मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर (9765383955) से डिस्कॉर्ड पर अपलोड किया है। वहीं फैज नाम के एक और अकाउंट से उन वीडियो पर गंदे कमेंट्स किए गए थे।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

कॉलेज की शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए शाहिद और फैज नामक अकाउंट होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की इस हरकत से समाज और लड़कियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

पुलिस फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इन अकाउंट्स को कौन-कौन चला रहा था और वीडियो किस मकसद से साझा किए गए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!