Manipur में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे के अंदर 15 उग्रवादी किए गिरफ्तार

Edited By Updated: 10 Mar, 2025 11:10 AM

security forces arrest 15 militants in manipur in 48 hours

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटों के भीतर 15 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उग्रवादी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चलाकर इनको पकड़ा।

नेशनल डेस्क। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटों के भीतर 15 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उग्रवादी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चलाकर इनको पकड़ा।

8 मार्च: चार उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल वेस्ट के लैंगोल टाइप-II इलाके से यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (UPPK) के 3 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए। तेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास से कांग्लेई याओल कन्ना लुप (KYKL) संगठन के एक उग्रवादी को पकड़ा गया।

9 मार्च: 11 और उग्रवादी गिरफ्तार

: इंफाल ईस्ट जिले से नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर की एक महिला सदस्य गिरफ्तार हुई। 
: इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में दो अलग-अलग ऑपरेशन में पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (PREPAK-Pro) के 5 उग्रवादी पकड़े गए।

 

यह भी पढ़ें: इस राज्य में तीसरा बच्चा पैदा करने पर Govt देगी तोहफा, बेटा हुआ तो गाय, बेटी हुई तो मिलेंगे  50,000 Rs"

 

: खोंगमैन नंदैबम लीकाई (इंफाल ईस्ट) से 3 उग्रवादी।
: हैनौपोक (इंफाल वेस्ट) से 2 उग्रवादी।

 

यह भी पढ़ें: MP में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और मिनी बस की टक्कर में 8 लोगों की मौत

 

क्यों हुई यह कार्रवाई?

: मणिपुर में उग्रवादी संगठनों की गतिविधियां बढ़ रही थीं।
: ये संगठन अवैध हथियारों, धमकी और हिंसा में शामिल थे।
: सुरक्षा बलों ने राज्य में शांति बनाए रखने के लिए यह कड़ी कार्रवाई की।

वहीं मणिपुर में सुरक्षा बलों की यह बड़ी सफलता है। 48 घंटों में 15 उग्रवादियों की गिरफ्तारी से राज्य में उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है। सुरक्षा बल लगातार निगरानी कर रहे हैं और आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!