कतर में 3 महीने से हिरासत में है ये भारतीय, जानें टेक महिंद्रा ने अपने कर्मचारी पर क्या कहा?

Edited By Updated: 23 Mar, 2025 09:21 PM

tech mahindra employee amit gupta detained in qatar

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के वरिष्ठ कर्मचारी अमित गुप्ता को कतर में हिरासत में लिया गया है। कंपनी ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि वह परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।

नेशनल डेस्क : आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के वरिष्ठ कर्मचारी अमित गुप्ता को कतर में हिरासत में लिया गया है। कंपनी ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि वह परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।

कंपनी बोली- परिवार के साथ संपर्क में हैं

  • टेक महिंद्रा के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी दोनों देशों के अधिकारियों से संपर्क में है और उचित प्रक्रिया का पालन कर रही है।
  • परिवार का दावा है कि अमित गुप्ता निर्दोष हैं और उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं।

48 घंटे तक बिना भोजन-पानी के रखा गया

  • अमित गुप्ता की मां पुष्पा गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे को एक जनवरी को दोहा में हिरासत में लिया गया था।
  • 48 घंटे तक उन्हें बिना भोजन-पानी के रखा गया और तीन महीने से वह हिरासत में हैं।
  • जब अमित ने फोन नहीं उठाया, तो उनके दोस्तों से परिवार को यह जानकारी मिली।

सरकार से मदद की अपील

  • पुष्पा गुप्ता ने वडोदरा के सांसद हेमंग जोशी से मुलाकात की, जिन्होंने सरकार से मदद का आश्वासन दिया।
  • भारतीय दूतावास को भी इस मामले की जानकारी है।

2022 के बाद दूसरा बड़ा मामला

  • कतर में 2022 के बाद यह दूसरा मामला है जब किसी भारतीय को हिरासत में लिया गया है।
  • इससे पहले भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को 2022 में गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में कतर के अमीर के आदेश पर रिहा किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!