Cheapest Gold: दुबई नहीं, इस देश में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना! जानें क्या है वजह?

Edited By Updated: 14 Sep, 2025 03:26 PM

the most economical gold is available in these countries of the world

अगर आप भी सोचते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ता सोना सिर्फ दुबई में मिलता है तो अब आपकी यह धारणा बदल सकती है। हाल ही के आंकड़ों के अनुसार कुछ ऐसे देश भी हैं जहां सोने की कीमतें दुबई से भी कम हैं। आइए जानते हैं कि कौन से देश सबसे सस्ते सोने की लिस्ट में...

नेशनल डेस्क। अगर आप भी सोचते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ता सोना सिर्फ दुबई में मिलता है तो अब आपकी यह धारणा बदल सकती है। हाल ही के आंकड़ों के अनुसार कुछ ऐसे देश भी हैं जहां सोने की कीमतें दुबई से भी कम हैं। आइए जानते हैं कि कौन से देश सबसे सस्ते सोने की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और वहां सोने का क्या रेट चल रहा है।

1. अमेरिका: सोने की खरीद का सबसे किफायती ठिकाना

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला अमेरिका इस समय सोने की खरीद के लिए सबसे किफायती देश बनकर उभरा है। यहां 24 कैरेट सोना ₹8,586 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹7,874 प्रति ग्राम के रेट पर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Voter Id Card: नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो घबराएं नहीं! चुनाव से पहले बनवा लें इस आसान तरीके से, मिनटों में होगा काम

2. ऑस्ट्रेलिया: स्थिर कीमतों वाला बाजार

सोना खरीदने के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। यहां 24 कैरेट सोना ₹8,602 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹7,889 प्रति ग्राम में उपलब्ध है। यहां सोने की मांग स्थिर बनी हुई है जिसके कारण कीमतें भी संतुलित हैं।

PunjabKesari

3. सिंगापुर: एशिया का सस्ता बाजार

एशिया का प्रमुख वित्तीय केंद्र सिंगापुर भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां 24 कैरेट सोना ₹8,667 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹7,949 प्रति ग्राम में बिक रहा है जो इसे सोने की खरीद के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।

PunjabKesari

4. स्विट्जरलैंड: गुणवत्ता और भरोसे का पर्याय

सोने की शुद्धता के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड भी इस लिस्ट में है। यहां 24 कैरेट सोना ₹8,682 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹7,963 प्रति ग्राम की दर से मिल रहा है। स्विट्जरलैंड का सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी गुणवत्ता के लिए सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

5. इंडोनेशिया: दक्षिण-पूर्व एशिया का सस्ता ठिकाना

दक्षिण-पूर्व एशिया का बड़ा देश इंडोनेशिया भी सस्ते सोने की लिस्ट में है। यहां 24 कैरेट सोना ₹8,704 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹7,983 प्रति ग्राम में उपलब्ध है।

वहीं दुबई में जनवरी 2025 तक 24 कैरेट सोना ₹8,718 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹7,996 प्रति ग्राम पर था। ये आँकड़े साफ बताते हैं कि अब सोने की खरीद के लिए दुबई ही एकमात्र सस्ता विकल्प नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!