पंजाब के जालंधर में देर रात फिर सुनाई दी धमाकों की आवाज

Edited By Updated: 10 May, 2025 02:11 AM

the sound of explosions was heard again late at night in jalandhar punjab

शुक्रवार देर रात करीब दो बजे पंजाब के जालंधर में धमाके होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जालंधर के अलग अलग इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई।

 नेशनल डेस्कः शुक्रवार देर रात करीब दो बजे पंजाब के जालंधर में धमाके होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जालंधर के अलग अलग इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई। जिसके बाद लोगों में खौफ पनप गया है। जानकारी अनुसार जालंधर के कैंट, शक्ति नगर, माडल हाऊस इलाकों में धमाके की आवाजें सुनी गई है। इसके अलावा कपूरथला में भी धमाकों की आवाजें सुनने की खबर है। उक्त इलाकों में जोरदार धमाके हुए हैं, जिसके बाद पूरा इलाके में ब्लैकआऊट हो गया है। वहीं एक के बाद के धमाके की आवाजें आ रही हैं। 

बता दें इससे पहले शुक्रवार रात करीब आठ बजे जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए। हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!