अंग्रेजों ने लगाया था पेड़, अब इतनी कीमत में बिका...जानिए कहां का है यह हैरान करने वाला मामला

Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Feb, 2023 09:31 AM

the tree was planted by the british now it is sold at such a price

केरल के मलाप्पुरम स्थित नीलांबुर सागौन बागान में अंग्रेजों द्वारा लगाया गया सागौन का पेड़ हाल ही में रिकॉर्ड 40 लाख रुपए में नीलाम हुआ। यह जानकारी वन विभाग ने दी।

नेशनल डेस्क: केरल के मलाप्पुरम स्थित नीलांबुर सागौन बागान में अंग्रेजों द्वारा लगाया गया सागौन का पेड़ हाल ही में रिकॉर्ड 40 लाख रुपए में नीलाम हुआ। यह जानकारी वन विभाग ने दी। साल 1909 में लगाया गया पेड़ संरक्षित भूखंड में सूखने के बाद खुद ही गिर गया, जिसके बाद विभाग ने उसे वहां से निकाला। एक वन अधिकारी ने कहा कि संरक्षित भूखंडों में सागौन के पेड़ों को स्वयं ही गिरने के बाद एकत्रित किया जाता है।

 

इसे नेदुमकायम वन डिपो में नीलामी के लिए रखा गया और 10 फरवरी को वृंदावन टिम्बर्स के मालिक अजीश कुमार ने 39.25 लाख रुपए की बोली लगाकर उसे हासिल किया। आठ घन मीटर मोटी लकड़ी को तीन टुकड़ों में नीलाम किया गया। तीन मीटर से अधिक लंबा मुख्य टुकड़ा 23 लाख रुपए में बिका और उसी पेड़ के शेष दो टुकड़े क्रमशः 11 लाख रुपए और 5.25 लाख रुपए में बिके।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!