घर बुलाकर महिला से किया रेप, फिर रिकॉर्ड किया था वीडियो, पास्टर बजिंदर ने ऐसे रखा लोगों को अंधेरे में

Edited By Updated: 01 Apr, 2025 01:58 PM

this is how pastor bajinder kept people in the dark

पंजाब के चर्चित पास्टर बजिंदर सिंह को 2018 के रेप मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मोहाली की एक अदालत ने यह बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि पीड़िता के आरोपों की पुष्टि जांच के दौरान हुई थी। यह मामला करीब 7 साल पुराना है, जिसमें अब अदालत ने अंतिम...

नेशनल डेस्क: पंजाब के चर्चित पास्टर बजिंदर सिंह को 2018 के रेप मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मोहाली की एक अदालत ने यह बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि पीड़िता के आरोपों की पुष्टि जांच के दौरान हुई थी। यह मामला करीब 7 साल पुराना है, जिसमें अब अदालत ने अंतिम निर्णय दे दिया है।

घर बुलाकर महिला से किया रेप

साल 2018 में एक महिला ने पास्टर बजिंदर सिंह पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता का दावा था कि पास्टर ने मोहाली स्थित अपने घर में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया। बाद में आरोपी ने इस वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामले की गहराई से जांच की गई। अब 7 साल बाद अदालत ने पास्टर को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मोहाली कोर्ट ने सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर पास्टर बजिंदर सिंह को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी सजा आवश्यक है ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए।

PunjabKesari

पास्टर बजिंदर ने ऐसे रखा लोगों को अंधेरे में

बता दें आरोपी बजिंदर ने येशु के नाम पर करोड़ों लोगों को अभी तक अंधेरे में रखा हुआ था। बजिंदर का लोगों के सामने दावा था कि वह येशु द्वारा भेजा गया एक दूत है। बजिंदर के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। वह बड़े-बड़े आयोजन कर लोगों के सामने बीमार या अपंग लोगों को सही करने का दावा किया करता था। लेकिन कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ऐसे सामने आने लगे जिसमें यह भी दावा होने लगा की बजिंदर पैसे देकर कुछ लोगों को पैसे देकर एक्टिंग के लिए मजबूर करता है।

PunjabKesari

पहले भी रह चुका विवादों में

आरोपी बजिंदर पहले भी कई विवादों में घिरा रहा है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला को थप्पड़ मारते नजर आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला भी दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

कौन है पास्टर बजिंदर सिंह?

बजिंदर सिंह हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले है। वे जालंधर में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के संस्थापक हैं। खुद को यीशु मसीह का मैसेंजर बताते हैं और चमत्कारिक इलाज का दावा करते है। हत्या के एक पुराने मामले में भी जेल जा चुके हैं, जहां उन्होंने ईसाई धर्म अपनाया था।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!