किसान संसद के बीच खालिस्तानी आतंकी साजिश का खतरा!  SFJ के ऑडियो के बाद  IB का अलर्ट जारी

Edited By vasudha,Updated: 22 Jul, 2021 08:10 AM

threat of khalistani terrorist conspiracy farmers parliament

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज एक बार फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने जा रहे हैं। आंदोलन से पहले खालिस्तानी आतंकी माहौल खराब करने के लिए बड़ी साजिश रच रहे हैं, जिसे लेकर IB ने अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया विभाग ने सिख फ़ॉर...

नेशनल डेस्क:  केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज एक बार फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने जा रहे हैं। आंदोलन से पहले खालिस्तानी आतंकी माहौल खराब करने के लिए बड़ी साजिश रच रहे हैं, जिसे लेकर IB ने अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया विभाग ने सिख फ़ॉर जस्टिस को लेकर राजधानी में  बड़ा अलर्ट जारी किया है। 


 गुरपतवंत सिंह पन्नू का भड़काऊ ऑडियो जारी
दरअसल  सिख फ़ॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक ऑडियो जारी कर  दिल्ली पुलिस को किसान आंदोलन  दूर रहने की धमकी दी है। ऑडियो में कहा गया कि संसद में 40 पर्सेंट अपराधी बैठे हुए हैं।  पंजाब के किसान अब 22 जुलाई को अपना हक लेने वहां जा रहे हैं, अगर पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा.।  इससे पहले भी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर किसानों को उकसाने का प्रयास किया था। 


तमाम सुरक्षा बल अलर्ट 
पन्नू ने अपने मैसेज में पंजाब के नौजवानों को दिल्ली कूच करने के लिए कहा। इतना ही नहीं तिरंगे झंडे की जगह केसरी झंडा फहराने के लिए उकसाया।   इसके बाद  IB ने  दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने का कहा है। गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसान संगठनों की मांगों को उजागर करने के के लिये 26 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर परेड राजधानी की सड़कों पर अराजक हो गई थी, क्योंकि हजारों प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिये थे, पुलिस से भिड़ गए थे और लाल किले की प्राचीर पर एक धार्मिक ध्वज फहराया था।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!