मुंबई के ताज होटल पर 26/11 जैसे हमले की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Edited By Updated: 30 Jun, 2020 04:23 PM

threats of 26 11 attack on mumbai taj hotel

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई स्थित ताज होटल को बम से उड़ाने का धमकी मिली है। पाकिस्तान से आए धमकी भरे फोन से मुंबई में हड़कंप मच गया है...

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने धमकी भरी कॉल आने के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ताज होटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई में 26/11 को हुये आतंकवादी हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर शामिल स्थलों में कोलाबा इलाके में स्थित ऐतिहासिक ताज होटल भी था। 

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह पाकिस्तान के कराची से बोल रहा है और होटल पर हमला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई।  होटल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इससे जुड़ी सड़कों पर आवाजाही रोक दी गई है। 

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि  सोमवार को कराची एक्सचेंज पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और आतंकवाद-रोधी उपायों को पुख्ता करते हुए होटल तथा अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। करीब 60 घंटे चले इस हमले में 166 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे। मरने वालों में 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!