12 टन का KitKat चॉकलेट से भरा ट्रक लापता! पुलिस भी रह गई दंग

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 05:08 PM

truck loaded with 12 tons of kitkat chocolate goes missing

यूरोप में चॉकलेट की एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है, जिससे सप्लाई चेन की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। मशहूर स्विस फ़ूड कंपनी नेस्ले की लोकप्रिय चॉकलेट 'किट-कैट' की एक बड़ी खेप, जिसका वज़न लगभग 12 टन है, रहस्यमय तरीके से चोरी हो गई है। इस घटना से...

नेशनल डेस्क : यूरोप में चॉकलेट की एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है, जिससे सप्लाई चेन की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। मशहूर स्विस फ़ूड कंपनी नेस्ले की लोकप्रिय चॉकलेट 'किट-कैट' की एक बड़ी खेप, जिसका वज़न लगभग 12 टन है, रहस्यमय तरीके से चोरी हो गई है। इस घटना से आने वाले ईस्टर त्योहार से पहले बाज़ार में चॉकलेट की कमी होने की आशंका बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रक मध्य इटली से पोलैंड की ओर जा रहा था। इस ट्रक में किट-कैट की लगभग 4,13,793 यूनिट्स लदी हुई थीं। ट्रक प्रोडक्शन यूनिट से डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में कहीं लापता हो गया। कंपनी ने अभी तक यह साफ़ नहीं किया है कि ट्रक कहां से गायब हुआ।

कंपनी को आशंका है कि चोरी हुई चॉकलेट को यूरोप के ग्रे मार्केट (अनौपचारिक बाज़ार) में बेचा जा सकता है। नेस्ले ने बताया कि हर किट-कैट बार पर एक यूनिक बैच कोड होता है, जिसके जरिए चोरी हुए माल की पहचान की जा सकती है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध चॉकलेट बिकती हुई दिखे, तो वे तुरंत इसकी सूचना दें।

ईस्टर त्योहार नज़दीक होने के कारण यूरोप में चॉकलेट की मांग काफी बढ़ जाती है। इतनी बड़ी खेप की चोरी से सप्लाई में रुकावट आ सकती है, जिससे ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय पुलिस और सप्लाई चेन पार्टनर्स इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!