अगले 24 घंटे तेज बारिश... 29 और 30 जुलाई को इन जिलों में गरजेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 27 Jul, 2025 08:17 PM

thunderstorms will occur in these districts on 29th and 30th july

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 28 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

नेशनल डेस्क: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 28 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 28 जुलाई को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी, बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

29 और 30 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 जुलाई को भी भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी और बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बीकानेर संभाग में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटे: बांसवाड़ा में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में सबसे ज्यादा 136 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

भारी बारिश का कारण: झारखंड के पास बना कम दबाव

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत, खासतौर पर झारखंड और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का दौर शुरू हुआ है। अगले 12 घंटों में यह सिस्टम और आगे बढ़ेगा, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

जयपुर में आज देर रात झमाझम बारिश की संभावना

जयपुर में रविवार को मौसम सुहावना बना रहा। सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही और दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौली चलती रही। शाम 6 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार देर रात तक जयपुर में झमाझम बारिश हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!