आज रात साल का सबसे बड़ा आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत के इन शहरों में देगा दिखाई

Edited By Updated: 07 Sep, 2025 06:55 AM

tonight is the last lunar eclipse of the year

भारत में इस वर्ष का सबसे बहुप्रतीक्षित पूर्ण चंद्रग्रहण 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि को देखने को मिलेगा। यह खगोलीय घटना इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 2018 के बाद यह पहली बार होगा जब भारत के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।...

नेशनल डेस्कः भारत में इस वर्ष का सबसे बहुप्रतीक्षित पूर्ण चंद्रग्रहण 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि को देखने को मिलेगा। यह खगोलीय घटना इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 2018 के बाद यह पहली बार होगा जब भारत के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। इसके बाद अगला ऐसा अवसर सीधे 31 दिसंबर 2028 को मिलेगा।

 नंगी आंखों से दिखेगा अद्भुत नजारा

पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैं और पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा को ढक लेती है। इस दौरान चंद्रमा पर लाल-तांबई रंग की आभा दिखाई देती है, जिसे "ब्लड मून" कहा जाता है। सूर्य ग्रहण के विपरीत, पूर्ण चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष सुरक्षा उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। इसे नंगी आंखों, दूरबीन, या टेलीस्कोप से भी देखा जा सकता है।

खगोलविदों और खगोल-प्रेमियों के लिए यह अवसर बेहद दुर्लभ और रोमांचक होगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां मौसम साफ रहेगा। 

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? 
7-8 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के विभिन्न हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में यह नजारा प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई,कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़ से साफ तौर पर दिखाई देगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!