फिर शोक में डूबी इंडस्ट्री! 38 साल की उम्र में इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन, फैंस को लगा गहरा सदमा

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 12:10 PM

actress priya marathe died at the age of 38 was suffering from cancer

हिंदी और मराठी टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार को ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से मराठी और हिंदी फिल्म...

नेशनल डेस्क। हिंदी और मराठी टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार को ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

कैंसर से थीं पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार प्रिया मराठे पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनकी बीमारी के बारे में बहुत कम लोगों को पता था इसलिए उनके निधन की खबर से सभी हैरान रह गए।

कौन थीं प्रिया मराठे?

प्रिया मराठे मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में अभिनय के लिए जानी जाती थीं।

यह भी पढ़ें: आसमानी आफत: वैष्णो देवी यात्रा पर लगी ब्रेक, NH पर फंसे 800 ट्रक, पंजाब के 1000 गांव डूबे, हजारों लोग बेघर, जानें पूरा हाल

➤ मराठी इंडस्ट्री: उन्होंने कई हिट मराठी सीरियल्स में काम किया जिनमें 'चार दिवस सासूचे', 'तू तिथे मी' और 'स्वराज्यरक्षक संभाजी' शामिल हैं।

➤ हिंदी इंडस्ट्री: हिंदी दर्शकों के बीच उन्हें ज़ी टीवी के पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से पहचान मिली जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे की बहन की भूमिका निभाई थी।

➤ प्रिया मराठे ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोघे से शादी की थी। शंतनु भी एक लोकप्रिय कलाकार हैं जिन्होंने 'स्वराज्यरक्षक संभाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था।

प्रिया के निधन से उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस और सह-कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!