UP : नमाज पढ़ने पर 4 लोग गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ FIR, टीन शेड डालकर बनाई थी मस्जिद

Edited By Updated: 19 Jan, 2025 12:18 AM

up 4 people arrested for offering namaz fir lodged against others

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बिना अनुमति के एक अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अदा करने के आरोप में एक ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बिना अनुमति के एक अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अदा करने के आरोप में एक ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना के लिए सात व्यक्तियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

यह घटना उस समय हुई जब त्योहारों और आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू थी। बेहडी थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि जाम सावंत शुमाली गांव में एक भूखंड पर बने टिन शेड में 20 से अधिक लोग बिना अनुमति के नमाज अदा कर रहे थे। पुलिस स्थानीय दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जागरण सेना के एक पदाधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई कर रही थी। 

हिंदू जागरण सेना के सदस्य हिमांशु पटेल ने 'एक्स' पर घटना के बारे में पोस्ट किया और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को टैग किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है। 

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में ग्राम प्रधान आरिफ, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद और छोटे अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मुजम्मिल, कादिर अहमद और मोहम्मद आरिफ पर भी मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में विस्तृत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!