'सुनो जी! मुझे बहुत...' सुहागरात की तैयारी में था दूल्हा, तभी दुल्हन को पेट में हो गया तेज दर्द, फिर कुछ ही घटों के बाद पता चला की वो...

Edited By Updated: 27 Jan, 2026 04:46 PM

up rampur just 6 hours after the wedding the bride gave birth to a baby girl

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी और शादी का मामला सामने आया है जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यहां एक नवविवाहित जोड़े के घर शादी के महज 6 घंटे बाद ही नन्ही परी के रूप में खुशियां आईं। हालांकि दुल्हन के पहले से...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी और शादी का मामला सामने आया है जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यहां एक नवविवाहित जोड़े के घर शादी के महज 6 घंटे बाद ही नन्ही परी के रूप में खुशियां आईं। हालांकि दुल्हन के पहले से प्रेग्नेंट होने की बात ससुराल वालों से छिपी थी लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हे का रिएक्शन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा।

दर्द से कराह उठी दुल्हन, डॉक्टर ने खोला राज

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को युवक और युवती का निकाह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो रात के समय उसे पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। उसने अपने पति से कहा, मुझसे यह दर्द अब बर्दाश्त नहीं हो रहा। पति और ससुराल वालों को लगा कि शायद शादी की थकान और भागदौड़ की वजह से दर्द हो रहा है। उन्होंने तुरंत एक महिला डॉक्टर को घर बुलाया। जांच के बाद महिला डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने कहा कि दुल्हन गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा (Labor Pain) हो रही है।

प्रेम कहानी का था असर

दरअसल यह पूरा मामला एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। दूल्हा और दुल्हन एक ही गांव के रहने वाले थे और काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के बीच अफेयर के दौरान युवती गर्भवती हो गई थी। चूंकि दोनों एक-दूसरे को चाहते थे इसलिए परिजनों ने उनकी शादी करा दी हालांकि ससुराल वालों को प्रेगनेंसी की जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें: घर में अकेलापन महसूस कर रही थी Girlfriend, मौका पाकर बुला लिया आशिक, दोनों अंदर थे मस्त, तभी अचानक...

दूल्हे ने बेटी का किया स्वागत

आमतौर पर ऐसी घटनाओं के बाद विवाद की स्थिति बन जाती है लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था। निकाह के मात्र 6 घंटे बाद ही जब दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया तो दूल्हा नाराजगी के बजाय खुशी से झूम उठा। उसने अपनी पत्नी और नवजात बेटी को पूरे दिल से स्वीकार किया। अजीमनगर थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह परिवार का आपसी मामला है और दोनों पक्ष इस खुशी से संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें: सोते समय तकिया होता है गीला तो न करें नजरअंदाज, मुंह से लार गिरना इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

इलाके में चर्चा का विषय

यह खबर अब पूरे जनपद में जंगल की आग की तरह फैल गई है। लोग दूल्हे के बड़े दिल और अपने प्यार के प्रति उसकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि शांति बनी रहे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!