गणतंत्र दिवस समारोह पर बोले राजदूत संधू- भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में अमेरिका अहम सहयोगी

Edited By Updated: 28 Jan, 2023 11:54 AM

us instrumental partner during india s transformative journey  taranjit sandhu

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को यहां भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कहा कि भारत की...

वाशिंगटनः अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को यहां भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कहा कि भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में अमेरिका उसका अहम सहयोगी रहा है। संधू ने भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना और सांसद थानेदार के साथ यहां भारतीय समुदाय के लोगों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

 

राजदूत ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। दोनों देश स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ ऊर्जा, सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में आपसी आदान-प्रदान से लाभान्वित हो रहे हैं।''  संधू ने कहा कि क्वाड में भागीदारों के साथ हमारे जुड़ाव वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बन रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भारत की परिवर्तनकारी यात्रा के दौरान अमेरिका उसका महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!