Vastu Tips: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना नकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 05:14 PM

vastu tips do not keep these things in the temple of your house

घर का मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि पूरे घर की आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर में कुछ चीजें रखना अशुभ होता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और देवी लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है। मंदिर को...

नेशनल डेस्क : घर का मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं है, बल्कि इसे पूरे घर की आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इस से घर में शांति, सुख और समृद्धि का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में भी घर के मंदिर को विशेष महत्व दिया गया है। इसके अनुसार, कुछ चीजें मंदिर में रखने से अशुभ प्रभाव पड़ सकता है और देवी लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कौन-कौन सी वस्तुएं मंदिर में नहीं रखनी चाहिए।

1. टूटी या खंडित मूर्ति

मंदिर में ऐसी मूर्तियां या तस्वीरें न रखें जिनमें दरार हो या जो टूटी-फूटी हों। वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं और घर में अशांति ला सकती हैं। यदि किसी मूर्ति में दरार आ जाए, तो उसे किसी पवित्र स्थान या नदी में विसर्जित कर दें और मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करें।

2. नुकीली वस्तुएं

मंदिर में कैंची, चाकू, सुई, पिन या अन्य नुकीली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। ये क्रोध और अस्थिरता का प्रतीक मानी जाती हैं और मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। ऐसी वस्तुएं हमेशा पूजा स्थल से दूर, रसोई या अन्य जगहों पर रखें।

यह भी पढ़ें - Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोने के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

3. एक से ज्यादा शंख न रखें

घर के मंदिर में केवल एक ही शंख रखना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार हर शंख की अलग ऊर्जा होती है और एक से अधिक शंख रखने से ऊर्जा का टकराव होता है, जिससे घर में अस्थिरता आ सकती है।

4. गंदे कपड़े या झाड़ू

मंदिर में गंदे कपड़े, झाड़ू या सफाई का सामान बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। ये वस्तुएं अपवित्र मानी जाती हैं और देवी-देवताओं के आसन के पास रखने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं। मंदिर को हमेशा स्वच्छ, सुगंधित और व्यवस्थित रखें। पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाले वस्त्र भी साफ और पवित्र होने चाहिए।

5. माचिस या जली तिल्ली

मंदिर में माचिस का डिब्बा या जली हुई तिल्ली नहीं रखनी चाहिए। जली तिल्ली अशुद्ध मानी जाती है और यह नकारात्मकता बढ़ाती है। दीपक जलाने के लिए माचिस का प्रयोग करें, लेकिन पूजा के बाद उसे मंदिर से बाहर रखें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!