मॉनसून पर लगा ब्रेक! गर्मी करेगी और बेहाल, फिर मिलेगी राहत की बौछार

Edited By Updated: 08 Jun, 2025 10:14 AM

waiting for monsoon increased in jharkhand

देश में इस बार मॉनसून ने समय से सात दिन पहले 24 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी जिससे यह उम्मीद जगी थी कि झारखंड में भी यह 6 जून तक पहुँच जाएगा। हालाँकि बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से किसी मजबूत सिस्टम के न बनने के कारण मॉनसून की चाल धीमी...

नेशनल डेस्क। देश में इस बार मॉनसून ने समय से सात दिन पहले 24 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी जिससे यह उम्मीद जगी थी कि झारखंड में भी यह 6 जून तक पहुँच जाएगा। हालाँकि बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से किसी मजबूत सिस्टम के न बनने के कारण मॉनसून की चाल धीमी पड़ गई है और यह अटक गया है।


अब 20 जून तक मॉनसून की उम्मीद

मौसम विभाग केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अब हवा का रुख बदल रहा है और 16 जून तक बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने की संभावना है। यदि यह सिस्टम मजबूत होता है तो मॉनसून की चाल तेज़ होगी। अब झारखंड में मॉनसून की एंट्री 20 जून तक होने की उम्मीद है। इसके बाद, अगले पाँच से छह दिनों के भीतर यह पूरे राज्य को कवर कर लेगा।

पिछले साल भी राज्य में मॉनसून ने 21 जून को ही प्रवेश किया था और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो इससे खेती पर कुछ असर पड़ सकता है। समय से पहले मॉनसून आने और अच्छी बारिश की भविष्यवाणी से किसानों ने पहले ही खेती की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन अब उन्हें निराशा हाथ लगी है।


अगले दो दिनों में बढ़ेगा तापमान, फिर मिलेगी राहत

मॉनसून का इंतजार कर रहे झारखंडवासियों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

हालांकि इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी सहित अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है।

  • 9 जून को: पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
  • 10 और 11 जून को: राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

मौसम केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची में भी 13 जून तक रोजाना हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी से बचाव करें और मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट्स पर ध्यान दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!