Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 Jun, 2025 07:33 PM

आजकल बहुत गर्मी पड़ रही है, जो पिछले नौ सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन और रात दोनों में तापमान ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार मानसून देर से आ सकता है। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सतार के अनुसार, मानसून 20 जून तक आ सकता है।
नेशनल डेस्क: आजकल बहुत गर्मी पड़ रही है, जो पिछले नौ सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन और रात दोनों में तापमान ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार मानसून देर से आ सकता है। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सतार के अनुसार 12,13,14,15,16 जून से 20 जून तक गर्मी रहेगी और मानसून 20 जून तक आ सकता है।
इसकी वजह यह है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान क्षेत्र में वह कम दबाव नहीं बन पाया जो मानसून को सामान्य समय पर आगे बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी भारत से गर्म हवा भी नहीं आ पाई, जो मानसून को खींचती है। इसलिए मानसून की रेखा अपनी जगह ही बनी हुई है और बिहार में बारिश आने में कुछ और दिन लग सकते हैं।
कुछ जगहों पर पहले से ही मानसूनी गतिविधियां शुरू हैं, लेकिन पूरे राज्य में बारिश 20 जून के बाद ही शुरू होने की संभावना है। अगर अगले तीन से पांच दिनों में बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव बनता है तो मानसून जल्दी आएगा, नहीं तो किसानों को धान की बुवाई के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
आने वाले दो दिनों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार में आसमान में हल्के बादल रहेंगे और मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा। तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
दिन-रात दोनों समय हवा में नमी ज्यादा रहने के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा। सुबह की नमी 75 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत के बीच रहेगी। हवा की रफ्तार लगभग 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।