दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज: हल्की बारिश का पूर्वानुमान, जानें तापमान और हवा का हाल

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 10:11 AM

weather takes a turn in delhi light rain forecast

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शहर में बीते 24 घंटों (शनिवार रात 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक) के दौरान लगभग 1 मिलीमीटर बारिश...

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शहर में बीते 24 घंटों (शनिवार रात 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक) के दौरान लगभग 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक अधिकतम तापमान के लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। समीर ऐप के अनुसार, सुबह 9 बजे हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 105 था।

CPCB के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!