72 घंटों तक लगातार भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Edited By Updated: 26 Apr, 2025 01:10 PM

weather today 26 april 72 hours of continuous rain alert

झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आज यानि शनिवार रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम सूखा रहेगा। वहीं कल रविवार को भी बादल छाए...

नेशनल डेस्क. झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आज यानि शनिवार रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम सूखा रहेगा। वहीं कल रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

झारखंड के 7 जिलों में लगातार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के 7 जिलों - रांची, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर, रामगढ़ और खूंटी में अगले 72 घंटों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।

अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना

इन 7 जिलों के अलावा झारखंड के अन्य हिस्सों में भी 28 और 29 अप्रैल को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 30 अप्रैल और 1 मई को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

तापमान और आर्द्रता

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आई। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी की मात्रा 30% और शाम 5:30 बजे 23% दर्ज की गई।

मौसम का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम से दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश के समुद्री तट से होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक टर्फलाइन बनी हुई है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आ रहा है।

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में गर्म हवाएं चल सकती हैं और उमस भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कुछ जगहों पर गरज और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!