Heavy Rain Alert: कल पूरे दिन तेज हवाओं के साथ होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 06:40 PM

heavy rain with strong winds is expected throughout the day tomorrow imd alert

देश में मानसून के बाद मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में ठंड बढ़ने के साथ बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 जनवरी को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश,...

नेशनल डेस्क : इस बार मानसून का सीजन देश के लिए काफी अच्छा रहा और लगभग सभी राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण नदियां, तालाब और बांध पूरी तरह भर गए। मानसून के बाद अब देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है। कुछ राज्यों में शीतलहर चल रही है, हालांकि कई जगहों पर अब भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 2026 में भी सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 जनवरी को देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - राजनीति में हलचल! BJP के इस वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस में वापसी का किया ऐलान, बताई ये अहम वजह

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम

तमिलनाडु में मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई थी और मानसून के बाद भी कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में कल भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, खासकर तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

केरल में बारिश का दौर जारी

केरल में मानसून के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई थी और अब भी कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में कल भारी बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर आंधी चलने का भी अनुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढे़ें - पुरुषों को बार-बार पेशाब आना मतलब खतरे की घंटी, हो सकता है इस जानलेवा बिमारी का शुरुआती लक्षण

पहाड़ी और द्वीपीय क्षेत्रों में अलर्ट

पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, यनम, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कल तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!