महिला जेल वार्डर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By Updated: 27 Feb, 2023 07:07 PM

woman jail warder caught red handed taking bribe

महिला जेल वार्डर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


चंडीगढ़, 27 फरवरी -  (अर्चना सेठी) एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा की टीम ने नीमका स्थित फरीदाबाद जेल में तैनात एक महिला जेल वार्डर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेल वार्डर ने जेल में बंद एक महिला बंदी से सुविधा के बदले रिश्वत की मांग की थी।
 

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-2 बल्लभगढ, फरीदाबाद निवासी जितेंद्र धनखड़ ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि जेल में बंद उसकी रिश्तेदार नेहा को सुविधाएं देने के एवज में आरोपी महिला जेल वार्डर सुदेश शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रही थी।
 

जितेंद्र धनखड़ ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। एंटी करप्शन ब्यूरो की डीएसपी मीना कुमारी के नेतृत्व एक टीम गठित कर नीमका जेल पहुंची। शिकायतकर्ता जितेंद्र ने महिला हेड कांस्टेबल को फोन कर बाहर बुलाया। आरोपी महिला ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, इशारा मिलते ही ब्यूरो की टीम ने ने महिला जेल वार्डन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
 

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी महिला जेल वार्डर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!