PM की रैली में रुपयों का लालच देकर जुटाई गई भीड़, विश्वास ने शेयर की वीडियो
Edited By ,Updated: 10 Mar, 2017 03:38 PM

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लोगों की भीड़ पैसे देकर बुलाई गई थी और उनको पूरे पैसे भी नहीं दिए गए।
नई दिल्लीः भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लोगों की भीड़ पैसे देकर बुलाई गई थी और उनको पूरे पैसे भी नहीं दिए गए। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने यह आरोप पीएम मोदी पर लगाया है। इसके लिए विश्वास ने एक वीडियो को री-ट्वीट किया है। विश्वास ने यह वीडियो 8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन शेयर किया था। वीडियो के साथ कुमार विश्वास ने बस ‘वुमन्स डे’ लिखा। वीडियो को असल में किसी मनु आजाद नाम के शख्स ने शेयर किया था। उस वीडियो के साथ मनु ने लिखा था, ‘पीएम के बनारस रोड शो के लिए इन महिला को 400 रुपए और साड़ी देने का कह कर लाया गया था। मिले केवल 150 रुपए।
वीडियो में यह बोली महिला
वीडियो में महिला रो रही है। वह रोते हुए अपनी बनारसी बोली में कह रही है कि उसको पैसे और साड़ी का लालच देकर रैली में बुलाया गया था लेकिन कुछ दिया नहीं गया। महिला बताती है कि उसको रैली में जाकर नारे लगाने के लिए कहा गया था। वह लालच की वजह से चली भी गई लेकिन फिर उसके साथ धोखा हुआ। महिला बताती है कि उसको सिर्फ 150 रुपए दिए गए थे। गौरतलब है कि बनारस पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। वहां यूपी के अंतिम चरण में चुनाव हुआ था। पीएम ने वहीं तीन दिन प्रचार किया। विपक्षी पार्टियों ने इस पर सवाल भी खड़े किए थे।
Related Story

PM Modi LIVE: मोदी ने वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और...

PM Modi ने जताई राहत: सुरक्षित हैं दोस्त ट्रंप! वाशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की कड़े...

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द आ सकती है पीएम किसान योजना की अगली किस्त, ऐसे...

594 किलोमीटर लंबा, 36000 करोड़ की लागत… PM मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या...

बंगाल में पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ चार रैलियां, आदिवासी वोटरों पर फोकस

वोटिंग से पहले PM मोदी भावुक की अपील, कहा- कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों

UP के दो दिवसीय दौरे पर PM Modi, 6350 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, 2 अमृत भारत ट्रेनों को...

अनोखे अंदाज में नज़र आए PM Modi, सिक्किम में लड़कों और लड़कियों के साथ खेला फुटबॉल, देखें तस्वीरें

जुलाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे PM मोदी, मेलबर्न में भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

हुगली की लहरों का मज़ा उठाते दिखे PM मोदी, हाथों में कैमरा लिए यादों को संजोते आए नजर