बड़ी खबर: सुसाइड करने वाले हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार का आज होगा पोस्टमार्टम

Edited By Updated: 15 Oct, 2025 09:23 AM

y puran kumar s post mortem will be conducted today

हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार के सनसनीखेज आत्महत्या मामले में आज रोहतक स्थित पीजीआई में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार आज शाम करीब 4 बजे कर दिया जाएगा। बता दें कि पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को सुसाइड नोट लिखकर खुद को गोली...

नेशनल डेस्क। हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार के सनसनीखेज आत्महत्या मामले में आज रोहतक स्थित पीजीआई में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार आज शाम करीब 4 बजे कर दिया जाएगा। बता दें कि पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को सुसाइड नोट लिखकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

सुसाइड नोट में 13 अफसरों पर गंभीर आरोप

IPS पूरन कुमार के सुसाइड नोट में 13 आईएएस और आईपीएस अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने इन अधिकारियों पर भेदभाव, उत्पीड़न और अपमान करने का आरोप लगाते हुए अपनी जान दी। वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: राजनीति से आई दुखद खबर: इस राज्य के पूर्व CM का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया शोक

बड़े अधिकारियों पर एक्शन

इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद कई बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। आईपीएस शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह ओपी सिंह को नया डीजीपी बनाया गया है।
रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरानिया को भी उनके पद से हटा दिया गया है। यह मामला हरियाणा के प्रशासनिक और पुलिस हलकों में एक बड़ा भूचाल लाया है और शीर्ष अधिकारियों के बीच आंतरिक कलह और उत्पीड़न के गंभीर सवालों को खड़ा करता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!