इंजीनियर से एक्ट्रेस बनी गहना के जीवन का संघर्ष सुनकर आपको भी मिलेगी प्रेरणा

Edited By vasudha,Updated: 28 Sep, 2020 03:22 PM

you will also get inspiration by listening to the struggle of gehana

लड़कियां भले ही आज आसमान में उड़ान भर रही हैं, कोई पायलट बन रही हैं तो कोई पत्रकार, कोई रंगीन पर्दे पर अभिनय कर रही हैं तो कोई सरहद पर दुश्मनों को मात दे रही हैं। लेकिन आज भी हजारों घर ऐसे हैं जहां लड़के और लड़की में भेद किया जाता है और उनमें...

नेशनल डेस्क: लड़कियां भले ही आज आसमान में उड़ान भर रही हैं, कोई पायलट बन रही हैं तो कोई पत्रकार, कोई रंगीन पर्दे पर अभिनय कर रही हैं तो कोई सरहद पर दुश्मनों को मात दे रही हैं। लेकिन आज भी हजारों घर ऐसे हैं जहां लड़के और लड़की में भेद किया जाता है और उनमें असमानता दिखाई देती हैं। ऐसा एक घर या परिवार नहीं है बल्कि हजारों घरों में आज भी लड़कियों को वो सब कुछ नहीं मिलता है जो उस घर के लड़कों को मिलता है। सवाल ये नहीं है कि किसे कितना दिया जाता है, सवाल है कि दोनों में इतनी असमानताएं क्यों हैं।  


ऐसे हालातों से लड़कर भी एक लड़की ऐसी है जिसने परिवार के साथ के बगैर अपनी एक अलग दुनिया बनाई और एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो काबिल ए तारीफ है। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में सफलता का परचम लहराने वाली भोपाल की गहना वशिष्ट एक ऐसे ही परिवार से आती हैं जहां लड़के लड़कियों में काफी भेद किया जाता है। भोपाल के एक छोटे से गांव की रहने वाली गहना के जीवन का संघर्ष सुनकर आपको प्रेरणा जरूर मिलेगी। 

 

अभिनेत्री से पहले गहना इंजीनियरिंग स्टूडेंट थीं, इंजीनियरिग की पढ़ाई भी उन्होंने अपनी ही मेहनत से पूरी की। गहना के जीवन के अनुभव और उनकी सफलता की कहानी के कुछ अंश आपके सामने रखती हूं। गहना को पढ़ाई के लिए अपने परिवार से बिल्कुल मदद नहीं मिली, वो रात को बगैर खाकर सोकर भी पढ़ाई करती थी। वही गहना आज बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री हैं। गहना बताती हैं कि उनके जीवन से उन्होंने एक ही बात सिखी है, प्यार की कमी घर से शुरू होती है, तभी बच्चे बाहर प्यार ढूंढते हैं। गहना के पिता ने उनके भाई को पढ़ाया लेकिन गहना के लिए वे कहते थे कि ज्यादा पढकर वो क्या करेगी। 


इंजीनियरिंग की पढाई पूरी करने के बाद गहना को काम मिलने लगा और वो मुंबई चली आईं। मुंबई में गहना ने एक नई जिंदगी की शुरुआत की। आज वेब सीरिज की दुनिया में गहना का नाम अव्वल पर आता है। दस साल की कड़ी मेहनत के बाद आज भी वो रुकी नहीं हैं। एल्ट बालाजी की वेब सीरिज गंदी बात को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गहना हर उस लड़की के लिए मिसाल है जिसे अपने ही घर में ठुकरा दिया जाता है, लेकिन वो अपने सपनों को खुद के ही दम पर पूरा करने का जज्बा रखती है। मुंबई जाकर अपनी मंजिल को हासिल करना आसान बात नहीं थी, लेकिन गहना ने वो कर दिखाया। गहना ने कई शोज, म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया है। छोटी सी उम्र में ही गहना ने सफलता की बुलंदियों को छुआ है लेकिन अपन दम पर। गहना बॉलीवुड के लिए भी प्रेरणा का सबब रखती हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!