रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा हड़ताल समाप्त

Edited By Updated: 30 Jun, 2025 11:20 PM

resident doctors call off strike

रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा हड़ताल समाप्त


चंडीगढ़, 30 जून (अर्चना सेठी) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और 'फोरम ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑफ पंजाब' के प्रतिनिधियों के बीच आज लगभग दो घंटे तक चली बैठक सफलतापूर्वक समाप्त हुई।

इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त आलोक शेखर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कुमार राहुल, व्यय सचिव वी. एन. जादे और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. अवनीश कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा उठाई गई मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया।

इस विस्तृत बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने पंजाब के रेजिडेंट डॉक्टरों के फोरम द्वारा रखी गई मांगों को स्वीकार करते हुए अपनी सहमति दी। इस सकारात्मक परिणाम के बाद फोरम के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की, जिससे राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हमेशा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पेशेवरों और जनता, दोनों के हित को प्राथमिकता दी है और सरकार एवं चिकित्सा समुदाय के बीच सहयोगपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

'फोरम ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑफ पंजाब' के प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रमनदीप सिंह (प्रधान, आर.डी.ए. पटियाला), डॉ. अक्षय सेठ (मुख्य संरक्षक, आर.डी.ए. पटियाला), डॉ. गुरभगत सिंह (महासचिव), डॉ. मिलान (सलाहकार), डॉ. मेहताब सिंह बल (प्रेस सचिव) और कार्यकारी सदस्य डॉ. गुरजीत सिंह एवं डॉ. दरशदीप सिंह शामिल थे।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!