Edited By Pardeep,Updated: 21 Jul, 2023 06:16 AM

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आए गए। भूकंप की तीव्रता 4.5 बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह 4.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आए गए। भूकंप की तीव्रता 4.5 बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह 4.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों से बाहर आ गए।
बताया गया है कि लगातार तीन बार भूकंप के झटके लगे। पहला झटका सुबह 4.09 बजे महसूस किया गया। इसके दूसरा झटका सुबह 4.23 बजे और तीसरा झटका सुबह 4.25 बजे पर आया।
भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी जिससे लोग घबरा गए। भूकंप केंद्र बिंदु राजधानी जयपुर रहा। हालांकि भूकंप से किसी के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप का पहला झटका बहुत तेज था जिसके बाद हर कोई अपना घर छोड़ भागता दिखा।