Kailash पर्वत पर चढ़ाई करने वाला वो World का एकमात्र ऐसा शख्‍स जो जिंदा वापस लौटा परंतु फिर बनकर रह गया रहस्यमयी...

Edited By Updated: 26 Feb, 2025 10:38 AM

11th century buddhist monk milarepa climbed mount kailash and returned alive

कैलाश पर्वत जिसे भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है अब तक एक रहस्य बना हुआ है। जहां माउंट एवरेस्ट जैसे पहाड़ों को हजारों लोगों ने फतह किया है वहीं कैलाश पर्वत की 6,600 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश करने वाले अब तक सफल नहीं हो पाए। यहां तक कि...

नेशनल डेस्क। कैलाश पर्वत जिसे भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है अब तक एक रहस्य बना हुआ है। जहां माउंट एवरेस्ट जैसे पहाड़ों को हजारों लोगों ने फतह किया है वहीं कैलाश पर्वत की 6,600 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश करने वाले अब तक सफल नहीं हो पाए। यहां तक कि नासा और चीन जैसे शक्तिशाली संस्थान भी इस रहस्य को सुलझाने में असफल रहे हैं। ऐसा क्या खास है इस पर्वत में जो इंसान और हेलीकॉप्टर तक को इसके पास पहुंचने में कठिनाई होती है?

PunjabKesari

 

 

कैलाश पर्वत पर चढ़ाई करने का रहस्य

भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश पर्वत पर चढ़ने की कोशिश करने वाला कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बच पाया लेकिन 11वीं सदी में बौद्ध भिक्षु मिलारेपा ने कैलाश पर्वत पर चढ़ाई की और जिंदा वापस लौटे। मिलारेपा ही एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने कैलाश पर्वत की चढ़ाई की और उसके शिखर पर पहुंचने के बाद सुरक्षित वापस लौटे। हालांकि मिलारेपा ने शिखर पर पहुंचने के बाद कुछ नहीं बताया जिसके कारण यह रहस्य बना हुआ है कि वहां उन्होंने क्या देखा और क्या अनुभव किया।

PunjabKesari

 

 

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के बारे में कई ऐसे रहस्य हैं जो आज तक अनसुलझे हैं। जैसे यहां तक पहुंचने वाली हेलीकॉप्टर उड़ानों के रास्ते भूल जाने या दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटनाएं आम हैं। कैलाश पर्वत पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के बीच स्थित है जो इसे एक खास स्थान बनाता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यहां पर होने वाली कई अलौकिक घटनाएं इसी स्थान के विशेष भूगोल के कारण होती हैं।

 

यह भी पढ़ें: आखिरकार युवा क्यों नहीं खाना चाहते शादी का लड्डू? China के बाद अब भारत में भी बढ़ रहा यह Trend, जानिए क्या है इसकी वजह!

 

कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के पास जाने पर लोग एक अजीब सी ध्वनि सुनते हैं जिसे सुनने पर यह ध्वनि डमरू या ॐ की तरह सुनाई देती है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह आवाज बर्फ के पिघलने की वजह से भी हो सकती है।

 

PunjabKesari

 

धार्मिक दृष्टिकोण से महत्व

कैलाश पर्वत सिर्फ हिंदू धर्म का ही नहीं बल्कि जैन, बौद्ध और सिख धर्मों का भी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। सभी इन धर्मों के अनुयायी इसे एक पवित्र स्थान मानते हैं और यहां की यात्रा को एक विशेष धार्मिक अनुभव मानते हैं।

फिलहाल कैलाश पर्वत के रहस्यों के बारे में आज भी कई सवाल बने हुए हैं और यह स्थान रहस्य और आस्था से भरा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!