महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा के नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजी, कुल 93.83% स्टूडेंट्स हुए पास

Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Jun, 2023 01:50 PM

maharashtra board released 10th class result

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं में भाग लिया है, वह अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब तीन प्रतिशत कम है। पिछले साल कुल 96.94 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

लड़कियों ने मारी बाजी 
पहले की तरह, लड़कियों ने फिर से लड़कों को पीछे छोड़ दिया। इस परीक्षा में 95.87 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.05 रहा। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं में भाग लिया है, वह अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। 

कोकण संभाग के 98.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए
बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि कोकण संभाग के 98.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए और वह बोर्ड परीक्षा में शीर्ष पर रहा, जबकि नागपुर संभाग 92.05 प्रतिशत के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा। इसके अलावा कोल्हापुर में 96.73 प्रतिशत, पुणे में 95.64 प्रतिशत, मुंबई में 93.66 प्रतिशत, औरंगाबाद में 93.23 प्रतिशत, अमरावती में 93.22 प्रतिशत, लातूर में 92.67 प्रतिशत और नासिक में 92.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि इस साल मार्च-अप्रैल में आयोजित एसएससी परीक्षा के लिए कुल 15,29,096 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 14,34,898 छात्र उत्तीर्ण हुए। 

Maharashtra SSC Result 2023: ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर एसएससी 2023 रिजल्ट पर क्लिक करें। 
  • मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसे चेक कर लें या फिर डाउनलोड कर संभाल कर रख लें। 


Maharashtra SSC Result 2023: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम 

 

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!