Sahara India के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब वापस मिलेगा 10 लाख तक का फंसा हुआ पैसा...

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 02:37 PM

business sahara refund sahara 10 lakh claim refund 45 days

Sahara Refund: सहारा इंडिया में अपनी मेहनत की कमाई लगाने वाले लाखों लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जागी है। अगर आपने पहले रिफंड के लिए अप्लाई किया था और आपका आवेदन किसी तकनीकी खामी या कागजी कमी की वजह से अटक गया था, तो अब मायूस होने की जरूरत नहीं...

Sahara Refund: सहारा इंडिया में अपनी मेहनत की कमाई लगाने वाले लाखों लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जागी है। अगर आपने पहले रिफंड के लिए अप्लाई किया था और आपका आवेदन किसी तकनीकी खामी या कागजी कमी की वजह से अटक गया था, तो अब मायूस होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने 'Re-submission portal' के जरिए निवेशकों को अपनी गलतियां सुधारने और दोबारा दावा ठोकने का सुनहरा मौका दिया है।

अब छोटे नहीं, बड़े निवेशकों की भी बारी
इस बार की सबसे बड़ी राहत यह है कि सरकार ने रिफंड के दायरे को काफी बड़ा कर दिया है। पहले जहां केवल छोटी रकम वाले निवेशकों को प्राथमिकता दी जा रही थी, वहीं अब 10 लाख रुपये तक का दावा करने वाले निवेशक भी फिर से आवेदन कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत बड़ी जीत है जिनका मोटा पैसा सालों से सहारा की विभिन्न सोसायटियों में फंसा हुआ था।

सुधारें गलती और पाएं 45 दिनों में समाधान
अक्सर देखा गया था कि आधार कार्ड और बैंक खाते के मिलान न होने या दस्तावेजों के धुंधले होने के कारण कई आवेदन रिजेक्ट हो गए थे। अब नए रि-सबमिशन पोर्टल पर जाकर आप उन कमियों को दूर कर सकते हैं। एक बार जब आप अपना संशोधित आवेदन जमा कर देते हैं, तो प्रशासन ने वादा किया है कि पूरी प्रक्रिया 45 कार्य दिवसों के भीतर निपटा ली जाएगी। शुरुआती 30 दिनों में आपके कागजातों की बारीकी से जांच होगी और उसके अगले 15 दिनों के अंदर आपको भुगतान की स्थिति साफ कर दी जाएगी।

इन बातों का रखें खास ख्याल
दोबारा आवेदन करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो और बैंक खाता भी आधार सीडेड (Aadhaar Seeded) हो। इसके बिना पैसा सीधे आपके खाते में ट्रांसफर होने में दिक्कत आ सकती है। निवेश से जुड़े ओरिजिनल बॉन्ड और रसीदों को संभाल कर रखें, क्योंकि सही जानकारी अपलोड करना ही आपके रिफंड की गारंटी बनेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!