राशिफल: चंद्र से गुरु का कनैक्शन, किस राशि का बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2017 10:23 AM

horoscope moon jupiter connection which zodiac will retain confidence

दैनिक शुभाशुभ: 19.06.17 सोमवार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र में, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 19.06.17 सोमवार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र में, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक। 

दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति मेंटल टेंशन से मुक्ति पाने हेतु बबूल की जड़ को दूध से सीचें।

मेष: कार्यक्षेत्र बदलेगा। सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्रवाई के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृष: दूसरों के भरोसे न बैठें। परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

मिथुन: कांफिडेंस से मेहनत करने में जुट जाएं। बचे-खुचे काम को जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगें। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी व काम में अड़ंगा भी पड़ेगा। प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कन्या: राजनीतिक क्षेत्र हैं उन्नति मिलेगी। संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद का लाभ मिलेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

तुला: अथक प्रयास से अर्थ सुधार होगा। चेहरे पर रौनक आएगी। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

वृश्चिक: प्रियजनों की चिंता सताएगी। गैरों पर समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

धनु: कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर करें। सही समय पर कार्य प्रारंभ करेंगे। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड सकता है सचेत रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना आने के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे। अत्यधिक उदारता हानिप्रद है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कुंभ: गुड न्यूज़ मिलने के योग हैं। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका धन हाथ लगेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

मीन: उलझनों में फसें रहेंगे। प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!