टीनेजर्स ने बनाया यौन रोगों के मुताबिक रंग बदलने वाला कंडोम

Edited By Updated: 27 Jun, 2015 02:26 AM

article

टीनेजर्स की एक टीम ने ऐसा कंडोम तैयार किया है जो सैक्स के दौरान यौन रोगों का पता लगा सकता है। यह कंडोम यौन रोगों के सम्पर्क में आते ही अपना रंग बदल लेता है।

लंदन : टीनेजर्स की एक टीम ने ऐसा कंडोम तैयार किया है जो सैक्स के दौरान यौन रोगों का पता लगा सकता है। यह कंडोम यौन रोगों के सम्पर्क में आते ही अपना रंग बदल लेता है। 14 साल के दानयाल अली, 13 साल के मुआज नवाज और 14 साल के चिराग शाह ने यह स्पैशल कंडोम बनाया है। उन्होंने इस प्रोजैक्ट को एस.टी.आई. नाम दिया है।

इलफर्ड की इसान न्यूटन एकैडमी से ताल्लुक रखने वाले दानयाल अली ने बताया कि हमने इस कंडोम को इसलिए बनाया ताकि आसानी से सैक्सुअल ट्रांसमिटेड इन्फैक्शंस का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि खतरनाक इन्फैक्शंस का पता लगाना आसान हो जाए। उन्होंने कंडोम में एक ऐसा इंडिकेटर लगाया है जो कई तरह के इन्फैक्शंस का पता लगा सकेगा। इसके लिए इन टीनेजर्स को लंदन में हैल्थ कैटेगरी के लिए टीनटेक अवार्ड मिला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!