Edited By Ramanjot,Updated: 07 May, 2026 05:41 PM

फॉक्सवैगन के MEB+ प्लेटफॉर्म पर आधारित यह कार सिंगल चार्ज में 425 किमी की रेंज देगी।
ऑटो डेस्क: स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) 19 मई 2026 को अपनी सबसे नई और छोटी इलेक्ट्रिक SUV, Skoda Epiq को दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। यह कार लग्जरी और मॉडर्न तकनीक को बजट के दायरे में लाने की कोशिश करेगी।
प्लेटफॉर्म और परफॉर्मेंस
स्कोडा की यह नई SUV फॉक्सवैगन ग्रुप के MEB+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे विशेष रूप से छोटी और कुशल इलेक्ट्रिक कारों के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि Epiq EV एक बार फुल चार्ज होने पर 425 किलोमीटर तक की शानदार रेंज प्रदान करेगी, जो इसे शहर के साथ-साथ लंबी दूरी के सफर के लिए भी एक व्यवहारिक विकल्प बनाती है।
डिजाइन: 'मॉडर्न सॉलिड' फिलॉसफी
डिजाइन के मोर्चे पर Epiq काफी फ्यूचरिस्टिक है। लगभग 4.1 मीटर लंबी इस SUV में स्कोडा की नई 'टेक डेक' (Tech-Deck) फेस ग्रिल दी गई है। इसमें टी-शेप (T-shape) LED DRLs मिलते हैं, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करते हैं। बंपर के नीचे स्लीक LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो इसे एक मस्कुलर लुक प्रदान करती हैं।
इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स
Epiq का केबिन 'मिनिमलिस्टिक' और प्रीमियम अहसास देता है। इसमें तकनीक और सुविधा का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
डिस्प्ले: 13-इंच का विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.24-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर।
स्पेस: 5-सीटर क्षमता वाली इस कार में 475 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी प्रभावशाली है।
कंट्रोल्स: इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और आसान इस्तेमाल के लिए एसी के फिजिकल बटन्स बरकरार रखे गए हैं।
एडवांस फीचर्स: वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और अत्याधुनिक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Skoda Epiq की कीमत कंपनी की मौजूदा कॉम्पैक्ट SUV 'Kamiq' के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यदि यह भारत आती है, तो इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta EV, Tata Curvv EV, Maruti Suzuki e-Vitara, Mahindra BE 05 कारों से होगा।