Afeela नाम से सोनी-होंडा पेश करेंगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार

Edited By Updated: 05 Jan, 2023 05:41 PM

sony honda will present its new electric car afeela

जापान की दो प्रमुख कार कंपनियां सोनी और होंडा मिलकर एक नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही हैं। जॉइन्ट वेंचर कंपनी Sony Honda Mobility ने Afeela (अफीला) ब्रांड नाम के तहत एक प्रोटोटाइप का खुलासा किया है। इसका खुलासा ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सीईओ यासुहाइड...

ऑटो डेस्क. जापान की दो प्रमुख कार कंपनियां सोनी और होंडा मिलकर एक नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही हैं। जॉइन्ट वेंचर कंपनी Sony Honda Mobility ने Afeela (अफीला) ब्रांड नाम के तहत एक प्रोटोटाइप का खुलासा किया है। इसका खुलासा ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सीईओ यासुहाइड मिजुनो ने लास वेगास के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) 2023 में किया है। इसके अलावा कंपनी ने इवेंट में Vision-S इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार का एक प्रोटोटाइप भी पेश किया। कंपनी ने कहा कि 2025 की पहली छमाही में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर देगी और पहली डिलीवरी 2026 में उत्तरी अमेरिकी बाजार में की जाएगी।

PunjabKesari
सोनी कंपनी के सीईओ केनिचिरो योशिदा ने कहा- Afeela की फर्स्ट प्री-ऑर्डर वर्ष 2025 की पहली छमाही में निर्धारित की गई हैं, और उसी वर्ष बिक्री शुरू होगी। शुरुआती शिपमेंट 2026 के वसंत में उत्तरी अमेरिका में ग्राहकों को डिलीवर किए जाएंगे। 

PunjabKesari
सोनी और होंडा ने पहले कहा है कि नई ईवी को शुरू में होंडा के उत्तरी अमेरिका कारखाने में बनाया जाएगा और इसमें सीमित परिस्थितियों में लेवल 3 ऑटोनॉमस ड्राइविंग क्षमताओं का फीचर होगा। लेवल 3 ऑटोनॉमस का मतलब है कि कार ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियों में खुद ड्राइव कर सकती है, लेकिन जब सिस्टम अनुरोध करता है तो मानव चालक को इसे संभाल लेना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!