Upcoming Cars: अगले हफ्ते सड़कों पर धमाल मचाने आ रही दो धांसू SUVs, कीमत और फीचर्स पर डालिए नजर

Edited By Updated: 23 Nov, 2025 09:34 PM

tata sierra mahindra xev9s suv launch india

भारतीय बाजार में अगले हफ्ते Tata Sierra और Mahindra XEV 9S SUVs लॉन्च होने वाली हैं। Tata Sierra को 25 नवंबर को और Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। नई SUVs मॉर्डन डिजाइन, लग्जरी फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। XEV 9S इलेक्ट्रिक...

नेशनल डेस्क : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अगले हफ्ते ग्राहकों के लिए दो नई SUVs लॉन्च होने वाली हैं। Tata Motors और Mahindra & Mahindra की ये नई मॉडल्स मॉर्डन डिजाइन, लग्जरी फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। दोनों SUVs बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धा के जरिए लोकप्रिय मॉडल्स को टक्कर देंगी।

Tata Sierra लॉन्च डेट
सालों बाद टाटा सिएरा भारतीय सड़कों पर वापसी कर रही है। नई Tata Sierra को नए लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ 25 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह मिड-साइज SUV Kia Seltos, Hyundai Creta, Toyota Hyryder, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसी कारों को टक्कर दे सकती है। अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से लेकर 22 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक हो सकती है।

Mahindra XEV 9S लॉन्च डेट
महिंद्रा की नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S अगले हफ्ते 27 नवंबर को लॉन्च की जाएगी। यह SUV INGLO बेस्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है और इसमें सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और अन्य कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फुल चार्ज पर इसकी ड्राइविंग रेंज 542 किलोमीटर से 656 किलोमीटर तक हो सकती है, जो बैटरी की क्षमता पर निर्भर करेगी।

Mahindra XEV 9S की संभावित कीमत
माना जा रहा है कि XEV 9S की कीमत XEV 9e से थोड़ी अधिक हो सकती है। XEV 9e की कीमत वर्तमान में 21 लाख 90 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। SUV की सटीक कीमत लॉन्च इवेंट के दिन ही सामने आएगी।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!