TCS के पूर्व CEO की सैलरी में 13.17% का इजाफा, अब सालाना मिलेंगे 29.16 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 07 Jun, 2023 04:47 PM

13 17 increase in the salary of former ceo of tcs now he will

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथन का कुल पारिश्रमिक या वेतन बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 13.17 प्रतिशत बढ़कर 29.16 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी...

मुंबईः टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथन का कुल पारिश्रमिक या वेतन बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 13.17 प्रतिशत बढ़कर 29.16 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। टीसीएस ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में गोपीनाथन को कमीशन के रूप में 25 करोड़ रुपए, वेतन में 1.73 करोड़ रुपए और अन्य लाभ के रूप में 2.43 करोड़ रुपए मिले। गोपीनाथन 31 मई तक कंपनी के सीईओ थे। उन्होंने छह साल तक यह जिम्मेदारी संभाली। वित्त वर्ष 2021-22 में उन्हें कुल 25.76 करोड़ रुपए का वेतन और अन्य लाभ मिले थे।

सबसे बड़ी कंपनी का नेतृत्व करने के बावजूद गोपीनाथन का वेतन अन्य समकक्षों के अलावा कंपनी में उनके पूर्ववर्ती एन चंद्रशेखरन को 2016-17 में मिले वेतन तुलना में कम है। टाटा संस का चेयरमैन बनने से पहले चंद्रशेखरन टीसीएस के सीईओ थे। मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) से पदोन्नत होने के बाद चंद्रशेखरन का वेतन 2016-17 के 6.22 करोड़ रुपए से बढ़कर 2017-18 में 12.5 करोड़ रुपए हो गया था। 

गोपीनाथन के उत्तराधिकारी के. कृतिवासन को प्रति माह 10 लाखए रुपए का मूल वेतन मिलेगा, जो 16 लाख रुपए तक जा सकता है। इसके अलावा उन्हें निदेशक मंडल द्वारा तय कमीशन और नि:शुल्क आवास सुविधा भी मिलेगी। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) एन जी सुब्रमण्यम को वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 23.60 करोड़ रुपए का वेतन मिला, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में लगभग 20 करोड़ रुपए था। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!